Vastu Tips : खुश होंगी माँ लक्ष्मी,इन 4 पौधों को लगाने से होती है घर में धन की वर्षा

Vastu Tips :वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधे बताए गए हैं जिन्हें लगाने से घर में सुख और समृद्धि आने की मान्यता है। वास्तु की मानें तो ये पौधे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा तो आती ही है साथ ही घर परिवार के लोगों की तरक्की भी होने लगती है। जानिए ये कौन से 4 पौधे हैं।
तुलसी: ये पौधा अमूमन हर किसी के घर में देखने को मिल जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से तो तुलसी का सेवन करना फायदेमंद है ही साथ ही इस घर में लगाने से सुख समृद्धि आने की भी मान्यता है। लेकिन तुलसी को घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए और विधिवत पूजा करनी चाहिए। साथ ही शाम होने जाने के बाद तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। साथ ही रविवार के दिन तुलसी के पौधे को स्पर्श नहीं करना चाहिए।

शमी: इस पौधे का संबंध शमी देव से माना जाता है। कहते हैं जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष होता है, उन लोगों को शनि का पौधा अपने हाथों से लगाना चाहिए। साथ ही इसकी विधिवत पूजा करनी चाहिए। मान्यता है इस पौधे को लगाने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही शनि ग्रह भी सकारात्मक फल देते हैं।
हल्दी: इस पौधे को घर में लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसे लगाने की उत्तम जगह उत्तर या पूर्व दिशा मानी जाती है। इस पौधे की रोजाना पूजा करने से सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। ये पौधा घर से निगेटिव एनर्जी को दूर करता है।
मनी ट्री या क्रासुला: इसे जेड प्लांट भी कहते हैं। मान्यता है इसे घर में लगाने से धन लाभ होता है। इसे गेट के पास प्रवेश द्वार पर अंदर की तरफ लगाना चाहिए। ये पौधा धूप या छांव कहीं भी लगाया जा सकता है। ये धन को अपनी तरफ खींचता है और घर में निगेटिव ऊर्जा का नाश करता है।