Marketing

Share Market :महीने भर में ही 200% तक का उछाल, इन 5 शेयरों ने किया मालामाल,लगाए पैसे हो जायेगे मालामाल

Share Market :शेयर बाजार में पिछले एक महीने में जबरदस्त तेजी आई है। BSE सेंसेक्स एक महीने में 4000 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ गया है। शेयर बाजार की इस तेजी में कई कंपनियों ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कुछ कंपनियों ने पिछले एक महीने में 200 पर्सेंट तक का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है। इन कंपनियों में केएंडआर रेल इंजीनियरिंग, शारदा प्रोटीन्स, अलस्टोन टेक्सटाइल, वेल्टरमैन इंटरनेशनल और गुजरात टूलरूम जैसी कंपनियां शामिल हैं।

केएंडआर रेल इंजीनियरिंग के शेयर 200% तक चढ़े
पिछले एक महीने में केएंडआर रेल इंजीनियरिंग (K&R Rail Engineering) के शेयरों में 200 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। कंपनी के शेयर 3 अक्टूबर 2022 को बीएसई पर 26.55 रुपयेकंपनी के शेयर 3 अक्टूबर 2022 को बीएसई पर 26.55 रुपये के स्तर पर थे। केएंडआर रेल इंजीनियरिंग के शेयर 2 नवंबर 2022 को बीएसई में 79.85 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। यह कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल भी है। शारदा प्रोटीन्स (Sarda Proteins) के शेयरों में पिछले 1 महीने में करीब 165 पर्सेंट तक की तेजी आई है। शारदा प्रोटीन्स के शेयर 3 अक्टूबर 2022 को 98.45 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 2 नवंबर 2022 को 260.05 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं।

160% से ज्यादा चढ़ गए वेल्टरमैन इंटरनेशनल के शेयर
लेदर और लेदर प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनी वेल्टरमैन इंटरनेशनल के शेयर पिछले 1 महीने में करीब 164 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 3 अक्टूबर 2022 को बीएसई पर 12.63 रुपये के स्तर पर थे। वेल्टरमैन इंटरनेशनल के शेयर 2 नवंबर 2022 को बीएसई पर 33.30 रुपये पर बंद हुए हैं। टेक्सटाइल कंपनी अलस्टोन टेक्सटाइल्स के शेयर भी पिछले एक महीने में करीब 164 पर्सेंट चढ़ गए हैं। दिल्ली बेस्ड टेक्सटाइल कंपनी के शेयर 3 अक्टूबर 2022 को 66.65 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 2 नवंबर 2022 को 175.90 रुपये पर बंद हुए हैं।

गुजरात टूलरूम के शेयरों में आया 162% का उछाल
गुजरात टूलरूम के शेयरों में पिछले एक महीने में 162 पर्सेंट की तेजी आई है। गुजरात टूलरूम के शेयर 3 अक्टूबर 2022 को बीएसई पर 28.40 रुपये के स्तर पर थे। गुजरात टूलरूम के शेयर 2 नवंबर 2022 को बीएसई पर 74.45 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों में पिछले 5 दिन में करीब 22 पर्सेंट का उछाल आया है।

Back to top button
%d bloggers like this: