स्वतंत्रता सेनानी की पड़पोती हैं परेड कमांडर प्रियंका शुक्ला

भोपाल गणतंत्र की 72 वीं वर्षगांठ मध्य प्रदेश में भी हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाई जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह में निकलने वाली संयुक्त परेड की कमांडर प्रियंका शुक्ला स्वतंत्रता सेनानी की पड़पोती है।
वह इस समय जबलपुर जिले में अपना प्रशिक्षण काल पूरा कर रह है। हम बता दें कि मुख्य समारोह 26 जनवरी को लाल परेड मैदान में सुबह नौ बजे से होगा। परेड में पुलिस बैंड व श्वान दस्ता समेत करीब 12 टुकडिया शामिल होगी।
इस परेड की कमांडर व भारतीय पुलिस सेवा 2019 की अधिकारी प्रियंका शुक्ला होगी। वह इस समय जबलपुर जिले के बरगी संभाग की प्रशिक्षु डीएसपी हैं।
प्रियंका शुक्ला भिंड जिले के स्वतत्रंता सेनानी स्व बाबूराम शुक्ला की पड़पोती हैं। वह मूल रूप से भिंड जिले के मेहंगाव तहसील की रहने वाली हैं। उनके
दादा सेवानिवृत्त एसएस शुक्ला ने ग्वालियर और चंबल संभाग में आइजी रहते हुए। कई डाकुओं का खात्मा किया था।
दादा और चाचा जहां एसपी रहे वहां ले रही प्रशिक्षण
प्रियंका शुक्ला प्रदेश की एक मात्र ऐसी पुलिस अधिकारी हैं। जो ऐसे जिले में अपनी प्रशिक्षण अवधि पूरी कर रही हैं। जहां उनके दादा सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएस शुक्ला जबलपुर पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।
उनके अलावा उनके चाचा शशिकांत शुक्ला भी जबलपुर एसपी रह चुके हैं। प्रियंका शुक्ला की गिनती जबलपुर में एक सहसी पुलिस अफसरों में होती है। उनके पिता समाज सेवा से जुड़े हैं।
प्रियंका को जन सेवा और पुलिस सेवा विरासत में मिली है। वह बचपन से ही काफी मेधावी छात्रा रही हैं। आज परिवार का नाम रोशन कर रही है।