देश

पानी में तैरती है भारत के यह खास होटल,होटल में मिलती है फाइव स्टार सुविधाएं,इन होटलों की खासियत जानकर हैरान हो जाएंगे आप

यूं तो आपने भारत में एक से बढ़कर एक होटल देखें होंगे। जाहिर है यात्रा के दौरान आपने इन होटलों में स्टे भी किया होगा। लेकिन क्या आप भारत के फ्लोटिंग होटल के बारे में जानते हैं? वैसे फ्लोटिंग होटल कोई नई चीज नहीं है, ये ट्रेंड लंबे समय से भारत में है। देश में कई तैरते हुए होटल बने हुए हैं, जो पहले कभी गेस्ट हाउस या सिर्फ होटल हुआ करते थे, लेकिन आज ये प्रॉपर्टीज ठहरने के लिए एक लक्जरी बन चुकी है। ये होटल चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हैं। ये न केवल आपको बेहतरीन सुविधा देते हैं, बल्कि आपकी मेहमानवाजी में भी कोई कसर नहीं छोड़ते। जो लोग यात्रा के दौरान कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, उनके लिए भारत में मौजूद फ्लोटिंग होटल निश्चित रूप से अच्छा विकल्प होगा। तो आइए हम आपको भारत के कुछ फ्लोटिंग होटल के बारे में बताते हैं, जो लक्जरी रूम के साथ पानी का शानदार व्यू भी देंगे।

लेआरओआई फ्लोटिंग हट्स एंड इको रूम्स उत्तराखंड में एक लक्जरी प्रॉपर्टी है। यहां पर 20 तैरती झोपड़ियां हैं, जो झील के बीचों-बीच स्थित है। यहां सभी फ्लोटिंग हट्स वाई-फाई, टेलिविजन और एयर कंडीशन सहित सभी आधुनक सुविधाओं से लैस हैं।

अगर आप कश्मीर घूमने गए हैं और ठहरने के लिए हासबोट की तलाश कर रहे हैं, तो डल झील पर मुमताज पैलेस हाउसबोट आपके लिए अच्छा विकल्प है। यह महलनुमा होटल भारत के कुछ पारंपरिक तैरते हुए होटलों में से एक है। यह होटल कश्मीर की संस्कृतियों और परंपराओं को बहुत सुंदर तरीके से प्रदर्शित करता है।

यह भारत में एक और सुंदर प्रॉपर्टी है, जहां आपको जीवन में एक बार जरूर ठहरना चाहिए। त्रिवेंद्रम में पूवर आयलैंड रिजॉर्ट पर 12 तैरते हुए कॉटेज हैं। ये सभी कॉटेज लोकल आर्किटेक्चर से प्रेरित हैं। इन पर छप्पर की छतें इसके आकर्षण को कई गुना बढ़ा देती हैं। बता दें कि लोग अक्सर यहां पर आयुर्वेदिक उपचार के लिए आते हैं।

हुगली नदी के घाट पर कोलकाता में बना हुआ द फ्लोटल एक जहाज की थीम पर बना हुआ है। इसलिए यह होटल जहाज पर रहने का अनुभव देता है। यहां से आप हावड़ा ब्रिज के सुंदर नजारों को देख सकते हैं।

पिछौला झील पर बनी यह प्रॉपर्टी ऐतिहासिक संपत्तियों में से एक है। इस लक्जरी होटल में अनेकों अमीर और मशहूर शख्सियतों ने शिरकत की है। यहां आप स्पा बोट एक्सपीरियंस के साथ जीवा स्पा में रॉयल्टी महसूस कर सकते हैं।

देखा जाए, तो मुंबई में एबी सिलेस्टियल कोई होटल नहीं है, बल्कि यह 3 मंजिला यॉट है। बता दें कि यह मुंबई का पहला फ्लोटिंग होटल है। इसमें 660 मेहमानों के ठहरने की क्षमता है। इसमें एक स्काई डेक है, जहां से मुंबई और अरब सागर का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। डेट करने के लिए यह होटल सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

तो अगली बार आप जब भी छुट्टियों की योजना बनाने के लिए इन जगहों पर जाएं, तो तैरते हुए या फ्लोटेल में एक रूम बुक जरूर करें।

Back to top button
%d bloggers like this: